सरायपाली: गाली गलौज कर हाथ मुक्का से पिटाई जानिए मामला

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।बरूण श्रीवास ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम केदुंवा थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी है कक्षा 09 वीं तक पढ़ा है । सरायपाली बस स्टैण्ड के डिवाईन सेलून में काम करता है उनके खिलाफ पूर्व में चाचा का लड़का तोष कुमार श्रीवास थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था जिसके संबंध में दिनांक 19/01/2026 को दोपहर 03 बजे अपने चाचा के लड़का तोष कुमार के दुकान में गया और बोला कि तुम लोग पिता शंकरलाल श्रीवास को वकील के सामने रूलाये हो अपने पिता का आंसू नही देख सकता बोलने पर चचेरा भाई तोष कुमार श्रीवास बोला कि यहां से भग जा नही तो तेरी खैर नही कहते अश्लील गाली गुप्तार करते हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा तभी विवाद झगड़ा को देख कर तोष कुमार श्रीवास के रिश्तेदार घांसी श्रीवास, परमानंद श्रीवास, खगेश्वर श्रीवास आये और बांस के डंडा से परमानंद श्रीवास एवं खगेश्वर श्रीवास एवं घांसी श्रीवास व तोष कुमार श्रीवास हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे जिससे चेहरा सिर बदन में चोंट लगी है खून निकला है । चारों लोग एक राय होकर अश्लील गाली गुप्तार करते जान से मारने की धमकी देते मारपीट कर चोंट पहुंचाये हैं । घटना को देखकर पिता शंकरलाल श्रीवास आया और झगड़ा को छुड़ाये हैं । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























