पानी पलानें की बात को लेकर मारपीट

बलौदा@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र में रविचंद साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह साकिन किसड़ी थाना बलौदा जिला महासमुन्द (छ0ग0) का रहनें वाला है। कक्षा 9वीं तक पढा लिखा है , खेती किसानी का काम करता है। कि दिनांक 20/10/2024 के रात्रि करीबन 09:30 बजे पुन्नी तालाब के पास दादर खेत ग्राम किसड़ी के पास अपनें खेत में पानी पला रहा था उसी समय ग्राम किसड़ी के ही नेत कुमार प्रधान ऊर्फ नेतू आये और पानी पलानें की बात को लेकर गंदी-गंदी गाली-गलौज कर पत्थर से बायें हाथ के कोहनी पर मार दिये एवं जान से मारनें की धमकी दिये एवं वहां से भाग गये। बाँये हाथ के कोहनीं में चोट लगनें से खून निकलनें लगा, लड़ाई झगड़ा को ग्राम किसड़ी के ही तुषार साहू, जहरू बरिहा एवं राजेश बरिहा देखे-सुने हैं। गाली गलौज सुननें से बहुत बुरा लगा है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है






























