तुमगांव: हाथ मुक्का राड़ से पिटाई मामला दर्ज

तुमगांव@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का राड़ से मारपीट का मामला सामने आया है। आशुतोष सोनवानी ने पुलिस को बताया कि वह नयापारा अंछरीडीह में रहता है, रोजी मजदुरी का काम करता है । दिनांक 01.11.2025 को शाम को अपने बडे पिताजी के घर के पास खडा था कि गांव के गैंदराम पुरैना उसका बडा भाई अश्वनी पुरैना पुरानी बात को लेकर गाली गलौच कर रहे थे जिसे बडी मां बुगाला सोनवानी द्वारा यहां पर गाली गलौच मत करो कहकर मना किया तो उसे भी अश्लील गाली गलौच कर वहां से चले गये, कुछ देर बाद दोनो अपने हांथ मे राड लेकर वापस आये जिसे मेरे द्वारा तूम लोग यहां राड लेकर क्यों आये हो कहने पर अश्लील गलौच करते हुए राड एवं हांथ मुक्का से साथ मापीट किये हैं तथा जान से मारने की धमकी दिये हैं । मारपीट करने से हांथ, सीना, पीठ में चोंटे आई है । घटना को वहां उपस्थित दोविंद सोनटके एवं प्रकाश सोनवानी देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























