छत्तीसगढ़

अनियंत्रित कार ने 4 राहगीरों को कुचला , मचा हड़कंप आक्रोशित भीड़ ने ड्राइवर का किया यह हाल

 

राजधानी में देर रात तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 से चार राहगीरों को भी चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बेकाबू कार को रोककर चालक की जमकर पीटाई कर दी। मौदहापारा पुलिस ने आरोपी को ​गिरफ्तार कर मामले का शांत कराया। जानकारी के अनुसार एमजी रोड में उस वक्त हड़कंप जब एक बेकाबू कार ने गाड़ियों को टक्कर मारते हुए 3 से 4 राहगीरों को रौंद डाला। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार को रोककर चालक को पहले बाहर निकाला और फिर उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान एमजी रोड पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।

बताया जा रहा है कि हादसे में कई बच्चे और महिलाएं बाल-बाल बची। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसकी जान बचाई। बता दें कि आरोपी चालक नशे में धुत था। उसके कार से हुक्का और शराब की बोतल मिली। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!