छत्तीसगढ़सरायपाली

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को सराईपाली-बसना नये जिला अस्तित्व में लाने जिला बनाओ संघर्ष समिति ने पुनः सौपे ज्ञापन

काकाखबरी लाल सराईपाली.मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को महासमुंद जिले के सराईपाली ब्लॉक में मुख्यमंत्री कन्या योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना के लोकार्पण तथा सँवरा समाज के महासम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आये ,इस अवसर पर बसना और सराईपाली के जिला बनाओ संघर्ष समिति ने सराईपाली बसना को संयुक्त नवीन जिला का निर्माण करने हेतु डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पुनः ज्ञापन सौपा गया जिसमें मुख्यमंत्री ने समिति को आश्वासन दिया कि आगामी समय में जब भी प्रदेश में नवीन जिला बनाया जायेगा तब सराईपाली-बसना को पहली प्राथमिकता दिया जायेगा।जिला बनाओ ज्ञापन देने में रामलाल चौहान विधायकसराईपाली विधानसभा जयदेव भोई सँवरा समाज प्रान्तियाध्यक्ष अनन्तराम बिशी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सरायपाली महेश नायक अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा अनीता चौधरी निरुपमा देवता शामिल थीं। इसके पूर्व भी सराईपाली बसना के जन प्रतिनिधयों एवम नागरिकों के द्वारा जिला के मांग को लेकर की गई हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन रामनाथ कोविंद माननीय राष्ट्रपति भारत सरकार,छग के राज्यपाल बलराम दास टण्डन सेवम छग मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को पूर्व में सौपा जा चूका है जिला संघर्ष समिति के सदस्य अनीता चौधरी ने बताया कि बसना- सराईपाली जिला बनाने का सबसे प्रमुख आधार यहाँ का अति उत्तम भौगोलिक स्थिति तो है ही सराईपाली आवागमन भी सुगम होने के अलावा जिले का सबसे बड़ा अनुविभाग एवम सभी विभाग एसडीएम कार्यालय सिचाई विभाग एडीजे कोर्ट कुटुंब न्यायालय विधुत न्यायालय पी डब्ल्यू डी पी एच ई दूरसंचार एस डी ओ पी कार्यालय व्यवहार न्यायालय 100 विस्तर अस्पताल बड़ा नवोदय विद्यालय केंद्रीय विद्यालय रेडियो स्टेशन विद्युत् विभाग का ई ई कार्यालय शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आई टी आई होने के साथ एयर बेस केम्प भी खुलने वाला है इसके अतिरिक्त सराईपाली ओड़िसा की सीमावर्ती पूर्वी छोर का एक मात्र नगर होने के कारण जिला बनने से प्रशासनिक कसावट बढ़ेगा विकास भी जमीन तक जल्दी पहुँचेगा जिससे व्यवसाय भी बढ़ेगा और नक्सलियों की सक्रियता पर भी विराम लग जायेगा अभी जिला मुख्यालय की दुरी लगभग 120 किमी से अधिक होने कारण आवागमन की सुविधा में कठिनाई का सामना करना पड़ता है जिससे गरीब तबके के लोगो को समय एवम धन दोनों की नुकसानी एवम परेशानी उठानी पड़ रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!