छत्तीसगढ़

महासमुंद : समाज कल्याण विभाग द्वारा तेन्दूकोना में शिविर का आयोजन

दिव्यांग व्यक्तियों की शल्य क्रिया एवं कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन, मूल्यांकन परीक्षण एवं प्रमाणीकरण/नवीनीकरण शिविर का आयोजन आज बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत तेन्दूकोना में प्रातः 10ः00 बजे से 04ः00 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें पंजीयन 91, प्रमाणीकरण 04, नवीनीकरण 31, विभिन्न उपकरण चिन्हांकन 10, यूडीआईडी 50 एवं 03 नवीन दिव्यांग मतदाता का फार्म-06 संकलन किया गया। उक्त शिविर जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी जनपदों में आयोजित किया जा रहा है। उक्त शिविर जिला चिकित्सालय महासमुंद के मेडिकल बोर्ड के समन्वय एवं जनपद पंचायत बागबाहरा के समाज शिक्षा संगठक एवं जनपद पंचायत तथा समाज कल्याण की अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!