सरायपाली

सरायपाली:कराते चैम्पियनशिप में क्षेत्र के युवाओं ने लहराया परचम

 

सरायपाली  @ काकाखबरीलाल।एशियन सितोरियो स्पोर्ट कराते डू एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित एशिया कप में भारत की टीम में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्क्रष्ट खेल का प्रदर्शन किया शहाजी राजे भोसले क्रीड़ा प्रशिक्षण सेंटर अंधेरी मुंबई में आयोजित एशिया कप इंटरनेशनल कराते चैम्पियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर इंटरनेशनल सोतोकान कराते डू आर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ व बाराडोली कराते संगठन के मुख्य प्रशिक्षक भोजराज साहू के निर्देशन में तीन गोल्ड पांच सिल्वर मेडल प्राप्त किए टीम के मुख्य प्रशिक्षक भोजराज साहू जी ने बताया कि इंटरनेशनल सोतोकान कराते डू आर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश टीम के महिला कोच टिंकु बाई राठिया, सहायक महिला कोच लता साहू कोच त्रिलोचन पटेल के निर्देशन में मुंबई में आयोजित एशिया कप इंटरनेशनल कराते चैम्पियनशिप में शिवा सारथी सारंगढ़ गोल्ड मेडल त्रिलोचन पटेल, टिंकु राठिया गोल्ड मेडल, लता साहू तोषराम चौधरी सिल्वर मेडल , हेमलता साहू, सिल्वर मेडल, मुस्कान अजय, साधना साहू ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया इनकी उपलब्धि पर स्थानीय विधायक चातुरी नंद ने गुलदस्ता भेंट कर सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और साथ संतलाल बारीक व दीपा बारीक जी ने भी सभी खिलाड़ियों को मिठाई भेंट कर शुभकामनाएं दिये विधायक महोदया जी ने सभी खिलाड़ियों कि उज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें हर संभव मदद करने का वादा किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!