देश-दुनिया

118 वें वर्ष अविरल रामधुनी से पावन होगा नगर.. अखंड राम-सप्ताह का आयोजन 19 सितंबर से

डिग्री लाल जगत रायगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट

काकाखबरीलाल/खरसिया:- अश्विन बदी पंचमी 19 सितंबर से नगर के ह्रदय-स्थल पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में अखंड श्रीराम नाम सप्ताह प्रारंभ होगा। यह राम सप्ताह के आयोजन का 118 वां वर्ष होगा।

राम सप्ताह को लेकर हनुमान सेवा समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, वहीं गंज बाजार परिसर में मिनी मीनाबाजार का आगमन भी हो चुका है। सप्ताह भर यहां भक्तों की अपार भीड़ इकट्ठी होती है, वहीं चौबीसों घंटे अविरल रामधुनी से पूरा नगर गुंजायमान रहता है।

जादू की तरह पीलिया का करते हैं निदान..

गंज बाजार में स्थित हनुमान जी के इस दरबार में पीलिया रोग से निजात मिलती है। ऐसा नहीं कि कोई औषधि दी जाती हो वरन् यहां के पुजारी द्वारा मात्र हनुमानजी के मंत्रों और प्रभाव से रोगी को जिंदगी भर के लिए पीलिया से छुटकारा मिल जाता है। यह विद्या है या मंत्रों का प्रभाव या फिर भगवत्कृपा, यह तो कहना मुश्किल है, परंतु पंडित हरनारायण शर्मा फिर उनके पुत्र पंडित गोविंद शर्मा और अब पंडित बिट्टू महाराज पलभर में यह करिश्मा कर देते हैं। पीलिया के निदान हेतु यह हनुमान मंदिर पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। वहीं नगर के अनेकों लोग अपनी अन्य बीमारियों से छुटकारे के लिए भी यहां झाड़ा लगवाने आते हैं।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!