सरायपाली

सरायपाली: गरिमा ने अंचल का नाम किया रौशन एकलव्य आवासीय विद्यालय में हुई चयनित

 

सरायपाली। शासकीय प्राथमिक शाला मुड़पहार संकुल केजुवां की छात्रा गरिमा हीरा पुत्री विश्वनाथ हीरा एवं छबीला हीरा का चयन सत्र 2025-26 प्रतिष्ठित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय महासमुन्द के लिए हुआ है। यह चयन उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर लगन एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है।
विद्यालय के प्रधान पाठक खिरोद्र जेरी तथा शिक्षक भूपेंद्र सिंह नेताम ने गरिमा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विद्यालय परिवार को गर्व है कि उनकी छात्रा ने जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में स्थान प्राप्त कर विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया है।उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!