महासमुंद: खेत से सबमर्सिबल पंप हुआ पार

महासमुंद। आरक्षी केद्र अंतर्गत सबमर्सिबल पंप चोरी का मामला सामने आया है।ओंकार प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम खरोरा थाना, तह0 व जिला महासमुंद का निवासी है खेत ग्राम चोरभट्ठी ग्राम पंचायत सोरिद थाना तह0 व जिला महामसुंद में कृषि भूमि स्थित है उस खेत को रेघ में सोमेश चंद्रकर पिता स्व घनश्यालम चंद्रकर ग्राम सोरिद थाना तह0 जिला महसमुंद वाले को खरीफ फसल के लिये रेघ में देखरेख करने दिया हूं पंप हाउस में दो कमरे है सामने के दरवाजे के हुक एवं ताले को कटर से काटकर एवं दूसरे कमरे के ताले को काटकर 14-15 अगस्त 2025 के दरम्यानी रात को दो कंपलीट पंप सेट 03 हार्स पावर एवं एक मोटर सबमर्सिबल कुल 03 नग चोरी कर ले गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 15000 रूपये पंद्रह हजार रूपये है उक्त मोटर 3-4 साल पुराना था। पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























