महासुमंद

महासमुंद: ट्रेक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते बाईक को मारी ठोकर मामला दर्ज

महासमुंद@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत  ट्रेक्टर चालक ने ट्रेक्टर को लापरवाही पूर्वक  चलाते मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे बाईक सवार तीन यूवको की मौत हो गई।   रामलाल नायक ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम शेर में रहता है, पढा लिखा नहीं है,खेती किसानी का काम करता है। कि दिनांक 01/06/2025 को  अपने घर में खाना खाकर बैठा था, लडका वरूण नायक, केवल नायक तथा गांव का तिरथ दिवान रात्रि 08/30 बजे ग्राम शेर से महासमुंद जाने के लिए तिरथ दिवान के मोटर सायकल से निकले थे, मोटर सायकल को तिरथ दिवान चला रहा था। कि रात्रि करीब 09/30 बजे गांव का नरेन्द्र  साहू  बताया कि तुम्हारे लडके लोग बडे डबरा मेन रोड राधेश्याम साहू के खेत के पास ग्राम शेर में एक्सीडेन्ट हो गया है तब  नरेन्द्र साहू के साथ घटना स्थल जाकर देखा तो  लडका वरूण नायक एवं केवल नायक व गांव तिरथ दिवान रोड किनारे लहु लूहान बेहोश हालत में गिरा पडा हुआ था, सामने मे एक जानडियर ट्रेक्टर क्र0 CG 05 AS 2617 खडा था एवं मोटर सायकल क्र0 CG 06 GZ 9771 क्षतिग्रस्त  हालत में पडा था। कि  लडका वरूण नायक एवं केवल नायक तथा गांव का तिरथ दिवान को डायल 112 के माध्य्म से जिला अस्पताल महासमुंद ले गये जिन्हे डांक्टर साहब द्वारा चेक करने पर वरूण नायक , केवल नायक एवं तिरथ दिवान को मृत होना बताया। वरूण नायक , केवल नायक एवं तिरथ दिवान की मृत्यु ट्रेक्टर क्र0 CG 05 AS 2617 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेन्ट  करने से ही हुआ है  पुलिस ने  106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!