छत्तीसगढ़

सरायपाली :पंचायत स्तरीय स्वास्थ्य शिविर आज से

सरायपाली विकासखंड सरायपाली के समस्त पंचायतों में अलग-अलग तिथियों पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सुद्दीकरण एवं घर-घर तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 10 नवंबर गुरुवार से किया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य टीम द्वारा आम नागरिकों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन जांच, नेत्र जांच, टीबी, मलेरिया, कुष्ठ, मुंह के कैंसर की जांच, स्मार्ट कार्ड से संबंधित सेवाएं, छूटे हुए जननी सुरक्षा योजना प्रकरण, गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, जांच व टीकाकरण, शिशुओं का टीकाकरण तथा अन्य बीमारियों को जांच कर निशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए ग्रामीण स्तर पर पंचायत सचिव ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व कोटवार से संपर्क किया जा सकता है। 10 नवंबर को वाम पंचायत चारमाठा, पतेरापाली, नूनपानी लाती नवागद, कुसमीसरार, सिरबोड़ा, अर्जुडा, तोरेसिंहा में शिविर आयोजित किया जाएगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!