बलौदा:गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट

बलौदा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।भोला कुम्हार ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम किसड़ी का निवासी है कक्षा BA प्रथम वर्ष का छात्र है। दिनांक 24/04/2025 को अपनें घर के पास था कि सुबह करीबन 07.30 बजे घर के सामनें चाचा धरमराज कुम्हार अपनें पत्नि दीपांजली कुम्हार को गाली गलौज कर लड़ाई झगड़ा कर रहा था, स्वयं और माँ विनोदनी कुम्हार बीच-बचाव करनें गये तो तुम लोग हमारे झगड़ा के बीच मे पड़नें वाले कौन होते हो कहकर गंदी-गंदी गाली गलौज कर दोनो को हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं दीवाल में धक्का दे दिये, जिससे सिर में चोट आकर खून निकलनें लगा तथा माँ के मुँह में चोट लगा है, गाली गलौज सुननें से बहुत बुरा लगा है। घटना के समय चाची दीपांजली उपस्थित थीं और कोई अन्य वहाँ उपस्थित नही थे। घटना के बारे मे अपनें पिताजी पृथ्वीराज कुम्हार को बताया पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















