पिथौरा: बांस के डंडे से पिटाई



पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में जसविंदर सिंह अजमानी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड क्रमांक 14 बागडपारा पिथौरा में रहता है पिथौरा में ट्रैक्टर्स पार्टस का दुकान है कि दिनांक 20.03.24 के रात्रि 09 बजे पुराना कन्या शाला पिथौरा के पास एटीएम में पैसा निकालने के लिये गया था एटीएम से पैसा निकालकर जब बाहर निकला तब गुरमीत सिंह छाबडा अपने दुकान के बाहर था और जमीन बंटवारा के संबंध में बातचीत करने लगा उसी बात को लेकर दोनों में वाद विवाद होने लगा उसी समय उसकी मां हरवंश कौर छाबडा बातचीत करने लगी तब गुरमीत सिंह छाबडा अपने दुकान के अंदर जाकर सामान निकालने वाला कील लगा हुआ बांस का डंडा लेकर आया और गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर दोनो हाथ में, सीना में बांये कंधा के पास, पीठ में, बांये हाथ के पंजा में मारपीट किया है पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



























