सरायपाली

सरायपाली: शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते यूवक धरा गया

सरायपाली@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत पुलिस को दिनांक  09.02.2025 को  मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम ढुटीकोना चौक के पास शिवा नामक व्यक्ति लोगों को शराब पिलाने का अवैध साधन उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर पुलिस की टीम  मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान ग्राम ढुटीकोना चौक के पास  जाकर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये । एक व्यक्ति को पकड़े जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम शिवा निषाद पिता चैन सिंह निषाद उम्र 38 साल साकिन टुटीकोना थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 का होना बताया एवं लोगो को अवैध रूप से शराब पिलाना स्वीकार किया । लोगो को शराब पीने पिलाने के संबंध में धारा 94 BNSS का नोटिस तामिल किया गया नोटिस में कोई वैध कागजात नहीं होना बताया। गवाहो के समक्ष शिवा निषाद के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब  180 ML वाली का खाली शीशी जिसमें शराब का गंध आ रही थी एवं 02 नग खाली डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब का गंध आ रही थी को जप्त कर  आरोपी शिवा निषाद को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने 36(C)-LCG के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!