सरायपाली

पद्मश्री जागेश्वर यादव का सरायपाली में हुआ आगमन, शासकीय प्राथमिक शाला जोगीडीपा का किया निरीक्षण

 

काकाखबरीलाल@सरायपाली। पद्मश्री प्रो. जागेश्वर का प्रथम बार जिला महासमुन्द के सरायपाली ब्लाक में आगमन हुआ है। यादव जी ने शासकीय प्राथमिक शाला जोगीडीपा संकुल केन्द्र जम्हारी वि.खण्ड सरायपाली का निरक्षण किया निरक्षण के दौरान यादव जी प्रधान पाठक चन्द्रकुमार पटेल से एवं बच्चों से संवाद किया जिसमें शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं ‘‘स्वस्थ्य रहबो मस्त रहबो’’ का नारा दिया, बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं प्रधान पाठक पटेल से कहा की शिक्षक हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अन्त में पटेल जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया जिसमें कहा कि ”पद्मश्री जागेश्वर यादव जी हमारे स्कृल में आगमन हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। आपके प्रेरणादायक शब्दों से हमारे बच्चों को नयी दिशा मिली है। हम आपके आभारी है।”

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!