सरायपाली :प्रेरणादाई उद्बोधन से काफी प्रभावित हुए बच्चे

सरायपाली । स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में विद्यार्थियों को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम लाइव दिखाने की व्यवस्था स्मार्ट डिजीटल क्लास रूम कम्प्यूटर कक्ष में किया गया। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को विद्यार्थियों के साथ प्राचार्य पीके ग्वाल, व्याख्याता प्रदीप नारायण सेठ, महेश नायक, रेखा पुरोहित, मनोज पटेल, प्रभारी प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी, पीटीआई मंजिला चौधरी, कम्प्यूटर शिक्षक अक्षय कुमार भोई आदि ने भी उत्सुकता के साथ देखा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा
विद्यार्थियों को समय प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया तथा वर्तमान में हो रही मूल्यों में बदलाव को खतरनाक बताया।
बच्चों पर सामाजिक अपेक्षा का दबाव न डालने के लिए माता पिता को कहा। उन्होंने कहा कि दुनिया में तीव्र बदलाव आ रही है, जिससे जिंदगी में भी बदलाव की जरूरत है। नकल की प्रवृत्ति के संबंध में बताया कि नकल से जिंदगी नहीं बन सकती, कितनी जगह नकल करोगे। भीतर की ताकत ही आपको आगे ले जाएगी इसलिए अपने
आत्मविश्वास को बढ़ाइए। सप्ताह में एक दिन डिजीटल फास्टिंग पर जोर दिया। घर में एक एरिया तय कर नो टेक्नोलॉजी जोन बनाने पर जोर दिया गया। परिवार छोटे होते जा रहे हैं भार और मिलना जुलना भी अब डिजीटली हो रहा अ है। परिणाम के तनाव को मन से न लेने कहा बघ दुनिया की सबसे पुरातन भाषा तमिल हमारे बेरे देश में है इस पर हमें गर्व होना चाहिए। भारत घोष को दुनिया आशा कि किरण के रूप में देख रही बत है। इस प्रकार विद्यार्थियों के सवालों के सुंदर घो सहज प्रेरणादायक जवाब देते हुए एक नई दिशा देने का सफल प्रयास किया गया।
























