मंदिर के सामने से बाईक पार

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मंदिर में पुजा करने गए यूवक की बाईक चोरी का मामला सामने आया है। सतीश कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड क्रमांक 03 सरायपाली थाना सरायपाली का निवासी है । जय अम्बे इलेक्ट्रीकल एंड स्केल्स दुकान का संचालक है । कक्षा एम.ए तक पढाई किया है । कि दिनांक 04/10/2024 को अपने मोटर सायकल सीडी डान क्र. CG 06 GG 6606 से दुर्गा मंदिर सरायपाली में नवरात्रि पूजा करने रात करीबन 09:30 बजे गया और मोटर सायकल को मंदिर के सामने खड़ी कर लाक कर पूजा करने मंदिर के अंदर चला गया । मंदिर में पूजा कर लगभग रात 10:15 बजे बाहर आया तो देखा मोटर सायकल सीडी डान क्र. CG 06 GG 6606 जहां पर खड़ी किया था वहां पर नही था । तब आसपास पता किया जिसका कही पता नही चला । मोटर सायकल सीडी डान क्र. CG 06 GG 6606 जिसका इंजन नंबर HA11EHG9F02409 व चेचिस नं0 MBLHA11AGG9F00782 किमती 20,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । पुलिस ने303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





























