सरायपाली:आधारकार्ड मे जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया

मनरेगा हॉल जनपद पंचायत परिसर सरायपाली में किया गया जिसमें तीनो ब्लाक के हितग्राही जिनका आधार सुधार एवं आधार कार्ड नहीं बनपाने वाले हितग्राही बड़ी मात्रा में शामिल हुये इस आयोजन में जिले मे बंद हुए आधार कार्ड (सस्पेंड) वाले हितग्राही 70 हितग्राही थे और आधार मे मिसमेच बायोमेट्रिक आवेदन वाले 15 हितग्राही एवं आधार डूप्लिकेट आन लाईन मे दिखा रहा है उस प्रकार के प्रकरण 13 हितग्राही जिसमें एक हितग्राही जो श्रीमती रामलता अग्रवाल आयु 60 वर्ष पति श्री रामावतार अग्रवाल निवासी सरायपाली जो दिव्यांग है करीबन 10 वर्षों से आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था उनका यूआई डी आई टीम श्री सौरभ रामटेके जी के व्दारा उनके हैदराबाद से जांच पडताल कर शिविर के समय मे ही रामलता जी का आधार कार्ड मंगवाकर अनुविभागीय अधिकारी माननीय नम्रता चौबे जी के करकमलों से आधार कार्ड श्रीमती रामलता अग्रवाल को दिया गया। आधार कार्ड मे सुधार लिमिट क्रास वाले हितग्राही 22 थे और नाम परिवर्तन वाले 50 से अधिक थे ज्यादा मात्रा मे नाम परिवर्तन वाले आधार कार्ड धारी हितग्राही को देखते हुए जिसमें से कुल 98 हितग्राहीयो का आधार कार्ड सुधार एवं नया पंजीयन हो पाया बार बार लाईन कटौती एवं सर्वर डाउन होने के कारण दो मशीन चालू नही हो पाई। श्री सौरभ रामटेके जी ने अपने उच्च अधिकारियों आरो आफिस हैदराबाद से इस विषय मे बाद किया और समस्या का समाधान हेतु राजपत्र (गेजेट नोर्टािकिशन) संयुक्त रूप से शिविर लगाकर समस्या को हल किया जावेगा ऐसा उनके व्दारा बताया गया। उक्त संबंध में महासमुन्द के आधार ईडीएम श्री भूपेन्द्र अम्बिलकर जी से चर्चा के बाद अगला शिविर सरायपाली में कब होना है की जानकारी दी जावेगी। आधार कार्ड मे तरह तरह के समस्या जो लोकल आपरेटरों व्दारा हल नही हो पा रहा था इस समस्या को हेड आफिस हैदराबाद तक पहुंचाने मे क्षेत्र की महासमुंद कलेक्टर महोदय, सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी (रा) एवं ईडीएम भूपेन्द्र अम्बिलकर महोदय का विशेष योगदान रहा और क्षेत्र के पुराने अनुभवी आपरेटरों व्दारा चैतराम पटेल, किशोर सतपथी, जितेन्द्र साव, विरेन्द्र पटेल, रेशम यादव, हितेश टंडन, मिनाक्षी सतपथी, पर्वती पारेश्वर, कृष्णाचंद्र पटेल, दुर्गेश प्रधान, कृष्णा, मतीन अली , सरोज सतपथी, युगल किशोर पाढी, सस्मिता बारीक, पूर्व पार्षद गंगाराम पटेल इनका आधार कार्ड शिविर मे विशेष सहयोग रहा।


























