सरायपाली

सरायपाली : अंचल में 58 प्रतिशत लोगों को ही लग पाई नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विगत 15 जुलाई से 75 दिनों तक नि:शुल्क लगने वाले बूस्टर डोज का 30 सितंबर अंतिम दिवस था। सभी स्वास्थ्य केंद्रों को लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सरायपाली स्वास्थ्य केंद्र को 143119 लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाने लक्ष्य दिया गया था, जिसका पीछा करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी 84355 लक्ष्य का 58 प्रतिशत लोगों को ही डोज लगाने में सफल हो पाए।

कोरोना संक्रमण से बचने लोगों ने जिस तरह से प्रथम व द्वितीय डोज टीकाकरण लगाने में सक्रियता दिखाई, तृतीय डोज (बूस्टर डोज) लगाने में लोगों ने कोई विशेष रुचि नहीं दिखाई और ना ही विभाग के अधिकारी लोगों को बूस्टर डोज को शत-प्रतिशत करने में सफल हो पाए। यही कारण है कि सरायपाली में मात्र 58 प्रतिशत हितग्राहियों को ही प्रिकॉशन डोज लग पाई और अभी भी 42 प्रतिशत हितग्राहियों को बूस्टर लगाना शेष है। शेष बचे लोगों को अब शुल्क देकर बूस्टर डोज लगाना होगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 58 प्रतिशत लोग ही नि:शुल्क डोज लगाने में सफल हो पाई। यह भी जानकारी मिल रही है कि कुछ दिनों तक वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण कार्य प्रभावित हुआ था। जिसके चलते टीकाकरण लक्ष्य से 42 प्रतिशत पिछड़ गया। लोगों द्वारा बूस्टर डोज में सक्रियता ना दिखाने के पीछे यह भी बात सामने आ रही है कि संक्रमण दर में कमी व कोरोना को लेकर कोई विशेष डर न होने के चलते नि:शुल्क लगाने में भी आगे नहीं आए।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!