कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया

.पिथौरा. शासकीय हाई स्कूल अमलोर में कक्षा नवमी में अध्ययनरत छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जिला पंचायत सदस्य अमर चन्द्राकर,एवम विशिष्ट अतिथि -अजयमंगल सिंह ध्रुव(जनपद सदस्य सिरपुर) की आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।नवमी की 27छात्राओं को सायकल प्रदान की गई।जिला पंचायत सदस्य ने समस्त छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए बालिकाओ को अच्छे मन से शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रेरित किया ।शासन के दवारा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।अजय मंगल सिंह ने आगामी परीक्षाओ में मेहनत करते हुए अच्छे अंक अर्जित करते हुए अपने माँ -बाप ,शाला परिवार का नाम रोशन करने हेतु बधाइयां दी।कार्यक्रम में मुख्यरूप से सरपंच प्रतिनिधि-राजू यादव,थनवार यादव(पूर्व सरपंच सिरपुर)बाबूराम ध्रुव,कमल ध्रुव,महावीर सिंह ध्रुव,सियाराम ध्रुव,नोहर ध्रुव,रामप्रसाद ध्रुव,महेश निषाद,शाला परिवार से प्रधानपाठक पी.पी.पांडेय,जोगिंदर गिलहरे समन्वयक, गैंदुराम ध्रुव,विपिन साहू,गजेंद्र साहू,कृष्णकुमार ध्रुव,बाबुलाल ध्रुव,खुमान सिंह ध्रुव,दिनेश्वर शर्मा,हीराधर ध्रुव,रूखमणी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन-बल्लूराम नेताम ने किया।



























