खल्लारी: पति ने की पत्नी की पिटाई जानिए मामला

खल्लारी@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत पति ने पत्नी की हाथ मुक्का से पिटाई का मामला सामने आया है। ग्रायत्री साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम खुड़ियाडीह थाना फिंगेश्वर में रहती है एम ए तक पढी लिखी है घर में ही सिलाई कढाई का काम करती है विवाह 28.02.2024 को समाजिक रीति रिवाज के साथ ग्राम कोकनाझर थाना खल्लारी के फलेश कुमार पिता ओमप्रकाश साहू के साथ हुआ था शादी के 15-20 दिनों बाद मारपीट करने लगा जिस पर माता पिता एवं गांव के समक्ष बैठक समझाये थे अधिकतर अपने पति के साथ सेजबहार रायपुर में रहती है पति पेशे से ड्रायवर है जो शारदा इंटरनेशनल स्कूल मुजगहन रायपुर में स्कूल वाहन को चलाते है नवरात्रि के समय अपने ससुराल अपने पति फलेश के साथ ग्राम कोकनाझर आई हुई थी पति गांजा शराब के नशे में चुर होकर अश्लील गाली गलौज कर दिनांक 06.10.2025 को सुबह 07.15 बजे हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया है और घर से निकल जाने को कहा। मारपीट से दाहिना हाथ, बांया हाथ एवं सिर में चोट आयी है। घटना को अपने पिता नंद कुमार साहू, अपने माता पुष्पा साहू और भैया कमलेश्वर साहू को बताई पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























