विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

सरायपाली। विगत दिनों 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर हाई स्कूल बानीगिरोला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सरायपाली श्रीमती नमिता मिंज भास्कर के द्वारा विद्यार्थियों को नालसा एवं शासन की योजनाओं के बारे में विभिन्न जानकारियाँ दी गईं, जिसमें पास्को अधिनियम के तहत गुड टच बैड टच, यातायात के नियमों का पालन करने, वाहन बीमा, लाइसेंस, शादी की उम्र, मतदाता की उम्र, सोशल मीडिया (आई टी एक्ट) से संबंधित जानकारी और उनसे होने वाले अपराधों एवं उनके बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि न्याय सबके लिए है एवं न्याय पाने का अधिकार सभी को समान है। इसके अलावा निःशुल्क विधिक सहायता, संविधान भाग 3 के अंतर्गत स्वयं का अधिकार, मौलिक अधिकार और शिक्षा पाने का अधिकार आदि के बारे में भी बताया गया। इस दौरान कुल लाभार्थियों की संख्या लगभग 350 रही।



























