महासुमंद
तुमगांव : लकडी के पटटा से सिर पर हमला


तुमगांव (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में खेमराज पटेल ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं. 13 तुमगांव में रहता हैं , मजदूरी काम करता हैं दिनांक 11.08.2023 के रात्रि करीबन 10.00 बजे वामा डेयरी फार्म में अपने दोस्त मोतीलाल निषाद एवं अन्य के साथ काम करने गया था । काम करने के दौरान दोस्त मोती लाल निषाद के गर्दन को पकडकर ऋषि एवं अंकुर चौबे गेट के बाहर ले जा रहे थे तब छुडाने गया तो आरोपीगण द्वारा एक राय होकर गंदी गंदी गाली देते हुए अंकुर द्वारा हाथ थप्पड से व ऋषि द्वारा हाथ में रखे लकडी के फारा(पटटा) से सिर में मारकर चोट पहुंचाये है , जिससे सिर से खून बह रहा है। घटना को दोस्त मोतीलाल निषाद तथा अन्य पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है
AD#1




















