विधायक किस्मत नंद की मौजूदगी में सरायपाली कांग्रेसियों द्वारा कारगिल युद्ध मे शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा नगरपालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल द्वारा कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जहां सराईपाली विधायक किस्मत लाल नंद की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर वह 2 मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी
कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना के वीर शहीद जवानों को याद करते हुए सराईपाली विधायक किस्मत लाल नंद ने बताया की कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के जवानों ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भारत को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया और वीरगति को प्राप्त हुए कारगिल विजय के बाद टाइगर हिल पर तिरंगा फहराते भारतीय जवानों की वह तस्वीर आज भी हर भारतीय के दिल में गर्व की भावना ले आती है मैं सभी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं नगर पालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल ने कहा की कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता भारतीय सेना के वीर जवान जिन्होंने अपने प्राणों के बलिदान दिए जिस कारण हमें कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त की मैं नम आंखों से सभी वीर शहीद जवानों को नमन करता हूं
नगर पालिका सभापति हरदीप सिंह रैना ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेरा और विजई पताका फहराया शहीद जवानों और भारतीय सेना को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जैन चौधरी बलराम भोई तेजराम पटेल महेंद्र बाग गोपाल अग्रवाल वाहिद निहारिका जनाब खान शुभी दास मानिकपुरी शुरू पाणिग्रही फिरोज खान जितेन सिदार साबिर चौहान राजकुमार भारद्वाज आदि लोग उपस्थित रहे.



























