सरायपाली

वर्ल्ड प्रीमियर गुरमत शो में नज़र आयेंगी नवनीत कौर

 

सिख इतिहास और गुरबाणी ज्ञान पर आधारित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध टीवी क्विज शो “आओ बनिए गुरसिख प्यारा” में रायपुर की नवनीत कौर सलूजा, पत्नी सरदार गुरप्रीत सिंह , पहली बार शिरकत करेंगी।
वर्ल्डवाइड प्रीमियर शो सीज़न 37 का दूसरा एपिसोड रविवार, 14 सितम्बर 2025 को सुबह 10:30 बजे चरदीकला टाइम्स टीवी चैनल पर प्रसारित होगा। शो में प्रतिभागियों को नौ प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं, जिनमें ऑडियो–विजुअल राउंड और दो लाइफ़लाइन भी शामिल रहती हैं।

नवनीत कौर ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व और ज्ञान अर्जित करने का विशेष अवसर है। इस मंच से सीखने और अपने गुरमत ज्ञान को परखने का मौका मिल रहा है।”

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या नवनीत कौर इस रोमांचक प्रतियोगिता में खिताब अपने नाम कर पाती है ? इसका प्रसारण रविवार को किया जाएगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!