महासमुंद

महासमुंद: रिक्त सीट के लिए आवेदन 4 से

महासमुंद( काकाखबरीलाल).एकलव्य आदर्श

आवासीय विद्यालय भोरिंग में सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम (कक्षा 6वीं 8वीं अंग्रेजी माध्यम एवं 9वीं से 12वीं हिन्दी माध्यम) में शिक्षा सत्र 2024- 25 के लिए उच्च कार्यालय के निर्देशानुसार रिक्त सीट की पूर्ति हेतु लेटरल एंट्री से प्रवेश लिया जाना है। जिसके लिए 4 से 10 जून 2024 तक शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 12 जून 2023 को प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केन्द्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग को बनाया गया है रिक्त शीट के लिए वर्गवार, 7 वीं हेतु 1 बालिका, 8वीं हेतु 2 बालक 1 बालिका, 10वीं हेतु 2 बालक, 11 वीं हेतु 2 बालक व 1 बालिका, कक्षा वार कुल 09 शीट के रिक्तयों की पूर्ति की जावेगी। प्रवेश हेतु चयन परीक्षा में प्रश्न पत्र 5 खण्डों में होगा, प्रत्येक खण्ड 20-20 वस्तुनिष्ठ प्रश्न के होंगे कुल 100 अंको के होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक होगा। जिसमें अंग्रेजी 20, हिन्दी 20, सामाजिक विज्ञान 20, विज्ञान 20, एवं गणित 20 अंक का होगा। प्रश्न पत्र में प्रश्नों का समावेश उत्तोर्ण कक्षा के पाठ्यक्रम से होगा। आवेदन करने वाले विद्यार्थी 8वीं के लिए 7वीं उत्तीर्ण, 9वीं के लिए 8वीं उत्तीर्ण, 10वीं के लिए 9वीं उत्तीर्ण (सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम से) एवं 11वीं के लिए 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। विद्यार्थी महासमुंद जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग का ही आवेदक हो। चयन पश्चात जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र जमा करना होगा। अतः इच्छुक विद्यार्थियों के पालक कार्यालय प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, भोरिंग के

सूचना पटल पर आवेदन पत्र प्रारूप

का अवलोकन कर सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!