छत्तीसगढ़

महुआ बीनने गए एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कापू थाना क्षेत्र के चाल्हा के आश्रित गांव धवाईडांड में तीन लोगों की सदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक में महिला, पुरुष एवं एक बच्ची है।

बताया जा रहा है कि तीनों महुआ बीनने रात को ही चले गए थे, वहीं पर इनकी हत्या हुई है। सुबह ग्रामीणों ने जब लाश को देखी तो घटना की सूचना परिजनों द्वारा थाने में दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी कापू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं, वहीं एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा भी रायगढ़ से वापस आकर मौके पर पहुंच चुके हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!