
रायपुर(काकाखबरीलाल)। अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव के साथ ही आम बजट सराफा बाजार को रास आया है। दो दिनों में ही इसकी कीमतों में जबरदस्त गिरावट आ गई है। सोना जहां 600 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी 3000 रुपये की गिरावट आ गई है। सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और गिरावट के संकेत हैं।मंगलवार देर रात सोना 400 रुपये सस्ता होकर 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) हो गया। वहीं, चांदी की कीमतों में 3,000 रुपये की गिरावट आई और यह 71,700 रुपये प्रति किलो हो गई। इन दिनों सोने-चांदी की कीमतों को देखते हुए गोल्ड लोन देने वाली कंपनियां नई मार्केर्टिंग पॉलिसी बना रही है।
AD#1






























