छत्तीसगढ़

हाथी ने कुचला मौत

जशपुर वन मंडल का फरसाबहार जंगल में आज पेड़ों की कटाई करने गए ग्रामीण अमीर एक्का को हाथी ने कुचल कर मार डाला. वहीं मौजूद तीन अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके से ग्रामीणों का मोटरसाइकिल और बड़ी मात्रा में लकड़ी जब्त किया.

दरअसल, रायगढ़ जिले के लैलूंगा बस स्टैंड में घंटों तक एक हाथी ने उत्पाद मचाया हाथी के उत्पाद से आक्रोशित भीड़ ने हाथी को जंगल मे खदेड़ दिया. गुस्साए हाथी जशपुर जिले के फरसाबहार वन परिक्षेत्र में आकर लकड़ी काटने गए 4 ग्रामीणों पर हमला कर दिया.

हाथी के हमले से तीन युवक भागकर जान बचाने में सफल रहे लेकिन अमीर नामक युवक को हाथी ने कुचलकर मार डाला. घटना की सूचना मिलने के बाद वन अमला ने मौके पर पहुंच कर जंगल से 3 बाइक और काटी गई लकड़ियों का बड़ा ढ़ेर जब्त किया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!