सरायपाली

सरायपाली: लाखों के गांजा के साथ आरोपी धरे गए

सरायपाली (काकाखबरीलाल).अभी तक गांजा तस्कर ओड़िसा से रायपुर तरफ गांजा की अवैध तस्करी राष्ट्रीय राजमार्ग से किया करते थे । किंतु सिंघोड़ा व सरायपाली पुलिस की सक्रियता , मुस्तैदी व सजगता से आये दिनों रोज भारी मात्रा में अवैध तस्करी का गांजा पकड़ने में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही थी । इस वजह से अभी कुछ दिनों तक इसमे रोक लग गई है किंतु अब तस्करों द्वारा इस मार्ग का उपयोग न कर बलौदा क्षेत्र को तस्करी के लिए चुना गया । किंतु बलौदा पुलिस की नजर से ये तस्कर बच नही सके व गिरफ्तार कर लिए गये ।
इस संबंध में बलौदा चौकी प्रभारी उमेश वर्मा ने जानकारी देते हुवे बताया कि महासमुंद पुलिस द्वारा जिले के सरहदी सीमाओं पर लगातार अवैध सामग्रियों नशीले पदार्थों के, व आगामी लोकसभा चुनाव तथा आचार संहिता को मद्दे नजर रखते हुए , अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है ।

Saraipali Big Breaking News इसी निर्देश के तहत महासमुंद जिले के उड़ीसा से लगे सरहदी थाना बलौदा के सिरपुर नाका में लगातार चेकिंग जारी है जहां चेकिंग के दौरान दिनांक 21 /03 /24 को उड़ीसा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहन चेकिंग किया जा रहा था, चेकिंग के दौरान उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही TUV300 महिंद्रा कंपनी की सफेद कलर बिना नंबर प्लेट वाली कार को रोका गया !

वाहन में दो व्यक्ति सवार थे पूछताछ करने पर ड्राइविंग सीट में बैठे व्यक्ति द्वारा गोल-मोल जवाब देने लगा , जिससे कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे बने चैंबर में 25 पैकेट खाखी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ लगभग हर लाख रुपये कीमत का कुल 26 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना बलौदा में एनडीपीएस एक्ट की प्रावधानों के तहत धारा 20 (ख)NDPS एक्ट, कार्यवाही कर आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ,

उक्त दोनों व्यक्तियों का नाम पता पूछने पर अपना नाम अनिल यादव पिता रामबरन यादव उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड न० 18 हनुमान नगर नई बस्ती थाना कोलगाम जिला सतना (म०प्र०) तथा विनयकुमार पटेल पिता चंद्रपाल पटेल उम्र 21वर्ष निवासी गटना थाना अजयगढ़ जिला पन्ना (म०प्र ०) बताया गया । दोनों को गिरफ्तार किया गया ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!