सरायपाली

सरायपाली:दूरस्थ अंचल में भाजपा के शक्ति केंद्रों के संयोजक, सह संयोजक, बूथ प्रभारियों को बैठक संपन्न

सरायपाली। आगामी लोकसभा चुनाव हेतु केदुवा सेक्टर अंतर्गत केदूवा एवं डुडमचुवा शक्ति केंद्र की आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा जी उपस्थित हुए एवं आगामी 22 मार्च को होने वाले वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन हेतु कार्यकर्ताओ की बैठक ली। श्री शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री राष्ट्र हित में जो कहते हैं वह काम पूरा भी करते हैं। इसलिए देश की जनता का अटूट विश्वास भाजपा पर है। साथ ही हर बूथ में भाजपा की लीड रहने हेतु शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ को हितग्राहीयो को बताने कहा।

बैठक में प्रमुख रूप से केदुवा मंडल अध्यक्ष संजय डडसेना एवं विभिन्न शक्ति केंद्र केदुवा, रिसेकेला, पलसपाली, बिजातीपाली, तिलैपाली, जलपुर, बोडापली, कोसमपाली, काकेंचुवा, डुडूमचुवा, रायपानी, मोहनमुंडा, बेहरापाली, आंवलचक्का, बेहरापली के संयोजक, सह संयोजक, बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए, जिसमे महामंत्री बृजमोहन चौधरी, उपाध्यक्ष नेपाल साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद पटेल, जनपद सभापति माधवदास चौधरी, कोमल नायक, सरपंच उत्तम डडसेना, बंशीधर साहू, पुरनसिंह डडसेना, निलाम्बर दीवान, सरपंच ठाकुर राम बरिहा, बसंत पटेल, कुसुम सिदार, कुमार दास, भूमिराम साव, सत्यप्रकाश सतपथी, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक बुद्धूराम यादव, झलकेश चन्द्रवंशी, दुष्यंत सिदार, नेतराम सिदार, ताम्रध्वज चौहान, कार्तिक राम सिदार, मोहनलाल पटेल, प्रकाश राणा, गार्गव पटेल, चिंतामणि पटेल, खेमराज साहू, संतलाल बरिहा एवं मीडिया प्रभारी सुरोतीलाल लकड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!