सरायपाली: विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया

सरायपाली (काकाखबरीलाल).विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचन्द्र मांझी द्वारा विगत दिनों शिक्षा व्यवस्था में कसावट लाने विकासखण्ड के विभिन्न
विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया और आवश्यक मार्गदर्शन देकर शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान उन्होंने शासकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शाला खपरीडीह, शासकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शाला किसड़ी
का औचक निरीक्षण किया। साथ ही
शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
किसड़ी में प्राचार्य राजेन्द्र कुमार भोई,
व्याख्याता किशोर कुमार रथ, पी.के. ग्वाल
एवं स्टॉफ की उपस्थिति में चिरायु टीम के
डॉ जनक कुमार जेरी एवं टीम द्वारा
विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा
रहा था, जिसका अवलोकन, विद्यालयों में
अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रथम दिवस चल रहे
परीक्षा का निरीक्षण एवं प्रश्नपत्रों का
अवलोकन कर परीक्षार्थियों से रूबरू हुए
तथा परीक्षा में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत
उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित
किया। वहीं प्राथमिक शाला खपरीडीह में
अध्ययनरत दिव्यांग तन्मय ओगरे
(पांचवीं) ने सस्वर राष्ट्रगान गाकर सबका
मन मोह लिया, जिसपर श्री मांझी ने उसे
उपहार देकर प्रोत्साहित किया।


































