महासमुंद

महासमुंद : बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2023 हेतु आवेदन 05 अक्टूबर तक आमंत्रित

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2023 प्रदान किया जाना है। पुरस्कार के रूप में एक महिला को 02 (दो) लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी श्री समीर पांडे ने बताया कि द्वारा पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र पूर्ण जानकारी के साथ कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, महासमुंद में 05 अक्टूबर 2023 तक जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट
www.mahasamund.gov.in
पर अथवा कार्यालय के सूचना पटल मे अवलोकन किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!