सरायपाली

मोहदा स्कूल में हेल्थ एंड वेलनेस जागरूकता डे कार्यक्रम आयोजित

 सरायपाली.शासकीय उच्च माध्य विद्या, मोहदा में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को हेल्थ एंड वेलनेस जागरूकता संस्था के प्राचार्य श्री टी सी पटेल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के स्वास्थ्य एवं जागरूकता प्रभारी श्री चक्रधर डढसेना एवं श्री विनयप्रकाश गुप्ता के द्वारा बच्चों को स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम, स्वास्थ्य मंत्रालय तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय का संयुक्त प्रोग्राम के तहत बच्चों में में किशोरावस्था में होने वाले मानसिक एवं शारीरिक परिवर्तन के बताया गया। जिसके तहत किशोरावस्था में प्रवेश कर रहे स्कूली बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बताया गया। श्री वी पी गुप्ता द्वारा बच्चो को किशोरावस्था में होने वाले मानसिक वशारीरिक बदलाव के बारे में बताया गया तथा बच्चों के मन में जो भी भ्रांतियां होती हैं शारीरिक परिवर्तन में उनसे कैसे निपटा जाए एवं उपाय विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक गण श्री के साहू एम आर पटेल, बी एल यादव ,एच आर चौधरी ,बी के पटेल ,वी पी गुप्ता, डी एल पटेल, आर यादव मैडम, वी डी टिकुलिया, जी आर चौहान, हरिहर चौधरी उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!