तुमगांव: रोड किनारे पलटी कार


तुमगांव (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में षस्टम निषाद ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बया जिला बलौदाबाजार में रहता है, कक्षा 10वीं तक पढाई किया है , ड्रायवरी का काम करता है, दिनांक 30.08.2023 को रात्रि करीबन 07.30 बजे अपने दोस्त प्रकाश दास मानिकपुरी , कृष्णा यादव के साथ वेगानार कार क्रं0 CG 04 LV 2909 से पिथौरा से महासमुंद आने के लिए निकले थे , वेगानार को चला रहा था सामने में प्रकाश दास मानिकपुरी तथा पिछे कृष्णा यादव बैठा था ग्राम कोडार लकडी डिपो के पास NH 53 पर पहुंचे थे कि पिछे से एक अज्ञात कार के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पिछे से कार वेगानार को ठोकर मार दिया , ठोकर मारने से वेगानार कार रोड किनारे पलट गयी जिससे सामने बैठे प्रकाश दास के सिर , माथा, बांए पैर में चोंट लगा था , बांए हांथ मांथा बांए पैर तथा कृष्णा के दोनो पैर, बांए हांथ माथा में चोंट लगा था । एक्सीडेंट करने के बाद वाहन कार क्रं0 CG 06 GT 9310 रोड किनारे खडी हो गयी थी तथा रूकने के लिए बोलने पर उक्त वाहन के चालक द्वारा अपने कार को लेकर भाग गया । डायल 112 से तुमगांव ईलाज हेतु लाया गया था, डाक्टर द्वारा चेक करने पर प्रकाश दास मानिकपुरी को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























