सरायपाली : पालकों के सहयोग से बना प्रतिक्षालय


नवोदय विद्यालय छिंदपाली सरायपाली के परिसर में पालकों के द्वारा पालक प्रतिक्षालय का निर्माण करवाया गया है। जिसमें विशुद्ध रूप से पालकों का ही आर्थिक सहयोग मिला है।जिसके फलस्वरूप यह कार्य अपनी पूर्णता की ओर है जो भी कार्य शेष रह गए हैं।वह कार्य भी पालकों के सहयोग से ही अभिलंब पूर्ण कर लिया जाएगा।पालकों का प्रतिक्षालय बनाने का सपना साकार हुआ।जिसका निर्माण 800 वर्ग फीट में हुआ है। किसी भी नवोदय विद्यालय में आज पर्यंत पालकों के द्वारा प्रतीक्षालय बनवाने का कार्य नहीं किया गया है। यह कार्य केवल जवाहर नवोदय विद्यालय छिंद पाली सरायपाली में ही हुआ है।जो इस बात को इंगित करता है कि यहां के पालकों में कितनी अच्छी सोच एवं समर्पण की भावना है। इस निर्माण में स्कूल प्रबंधन से प्राचार्य, उप प्राचार्य एवं शिक्षक साथियों का भी विशेष मार्गदर्शन मिला। इस कार्य को पूरा करने में इस संस्था के सेवानिवृत्त उप प्राचार्य डॉ राजेंद्र प्रसाद यदु जी ने पालकों को बहुत ज्यादा प्रेरित किया। जो अभी जुलाई 2023 में ही सेवानिवृत्त हुए हैं।इस महती कार्य में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय पालक निर्माण समिति छिंदपाली सरायपाली सभी पालकों का आभार व्यक्त करती है। उक्त आशय की जानकारी पालक प्रतिनिधि अनिल पटेल ने दी है।


























