सरायपाली : बलौदा में सरायपाली विधायक किस्मत लाल ने थाने के नए भवन का भूमि पूजन किया

सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद ने बलौदा के रोड पर बने थाने का भूमि पूजन 29 जनवरी 2022 को किया , इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इस भवन के बनने से पुलिस को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और पुलिसकर्मी आसानी से अपने कामों को बेहतर तरीके से कर सकेंगे। इससे पुलिस कर्मियों की कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। किस्मत लाल नंद विधायक ने कहा सरकार की पुलिस से यही अपेक्षा है कि थाने में आने वाले हर पीड़ित को न्याय मिले और हर अपराधी पर कड़ी कार्यवाही हो। इस अवसर पर
किस्मत लाल नंद विधायक सरायपाली
विवेक शुक्ला एसपी महांसमुद मेघा टेंगुलकर असिस्टेंट पुलिस अधीक्षक ,विकास पटेल एसडीओपी सराईपाली ,आशीष वासनिक टी आई सरायपाली, लेख राम ठाकुर टीआई बसना, नसीमुद्दीन चौकी प्रभारी बलौदा , उमाकांत तिवारी चौकी प्रभारी भंवरपुर ,विधायक प्रतिनिधि बालेश्वर राय और गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे.




























