महांसमुद : रापा से हमला मामला दर्ज

महांसमुद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में पुर्णिमा साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम लाफिन खुर्द में रहती हैं, खेती किसानी का काम करती हैं। दिनांक 30.06.2023 को सुबह 09.00 बजे अपने पति के साथ जराही खार खेत में काम करने गये थे । देवर दिनेश साहू एवं देरानी फगनी बाई भी अपने खेत में काम करने गये थे। काम करके जब घर वापस आ रहे थे, करीब 12.30 बजे पीछे पीछे दिनेश साहू अपनी पत्नी फगनु के साथ आया और पुरानी रंजीश की बात को लेकर अपने हाथ में रखे रापा से पति के सिर में मार कर चोट पहुंचाया एवं म बहन की गंदी गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दिया है। घटना को गांव का रवि साहू एवं दिनू साहू देखे सुने है। मारपीट करने पति के सिर एवं बांया हाथ में चोटे आयी है जिन्हे ईलाज हेतु सोहम अस्पताल लभरा महासमुन्द में भर्ती किए हैं पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






















