छत्तीसगढ़

महासमुंद : प्री.बी.एड. तथा प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा दो पालियों में 17 जून को

प्री.बी.एड. परीक्षा में 9325 परीक्षार्थी एवं प्री.डी.एल.एड. में 8597 परीक्षार्थी शामिल होंगे

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा प्री.बी.एड. तथा प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा शनिवार 17 जून 2023 को दो पालियों में आयोजित की गई है। प्रथम पाली में प्री.बी.एड. प्रवेश परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में प्री.डी.एल.एड. की प्रवेश परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से शाम 04:15 बजे तक होगी। प्री बीएड परीक्षा में 9325 परीक्षार्थी एवं प्री.डी.एल.एड. में 8597 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न संचालन के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। इनमें नायब तहसीलदार पटेवा सुश्री कुसुम प्रधान को प्रथम एंव द्वितीय पाली में 24-24 केन्द्रों के लिए, तहसीलदार बागबाहरा श्री प्रेमलाल साहू को प्रथम व द्वितीय पाली में 05-05 केन्द्रों, तहसीलदार पिथौरा श्री नितिन ठाकुर को प्रथम पाली में 4 केन्द्र एवं द्वितीय पाली में 03 केन्द्र के लिए और तहसीलदार बसना श्री रमेश कुमार मेहता को प्रथम पाली में 03 केन्द्र के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार प्रवेश पत्र तथा उत्तरशीट में दिए गए फोटो एवं हस्ताक्षर के सूक्ष्म मिलान हेतु तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। इनमें नायब तहसीलदार महासमुंद श्री खीरसागर बघेल, सहायक संचालक शिक्षा श्री एन.के. सिन्हा तथा सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री डी.एन. जांगडे़ को प्रथम एवं द्वितीय पाली में 24-24 केन्द्रों के लिए उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा नायब तहसीलदार बागबाहरा श्रीमती शशि नर्मदा नायक, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री के.के. वर्मा एवं सहायक विकास अधिकारी श्री नितिन लहरे को प्रथम व द्वितीय पाली में 05-05 केन्द्रों के लिए एवं नायब तहसीलदार पिथौरा श्री रविन्द्र कुमार काले, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री के.के. ठाकुर एवं मंडल संयोजक श्री यू.के. दास को प्रथम पाली में 04 व द्वितीय पाली में 03 परीक्षा केन्द्रों के लिए तथा बसना विकासखण्ड के नायब तहसीलदार श्रीमती श्रद्धा सिंह, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री आर. डहरिया एवं मंडल संयोजक श्री रोहित पटेल के प्रथम पाली में 02 केन्द्रों के लिए उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!