सरायपाली
सरायपाली: नाला में लगा समर्सिबल पंप चोरी

सरायपाली. आरक्षी केद्र सिघोडा में देवानंद प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम लखनपुर थाना सिंघोडा जिला महासमुंद का निवासी है खेती किसानी काम करता है ग्राम लखनपुर मे स्वयं का मकान निर्माण कर रहा है जिसके लिए पानी की जरूरत पडने से दिनांक 04/05/2023 को ग्राम लखनपुर नाला मे पानी निकालने के लिए 01 एचपी समर्सिबल मोटर पंप लगाया था सुबह देखा तो मोटर चालू था लगभग 01:30 बजे खाना खाने के बाद नाला के पास जाकर देखा तो नाला मे लगा 01 एचपी समर्सिबल मोटर पंप नही था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था आस पास पता तलाश किया जो कुछ पता नही चला, कोई अज्ञात चोर द्वारा लखनपुर नाला मे लगा 01 एचपी समर्सिबल मोटर पंप, कीमती 5000 रूपये को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1





























