छत्तीसगढ़
महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनाया गया

सरायपाली. ब्लॉक अंतर्गत बानिगिरोला में मरार पटेल समाज फुलझर राज अंतर्गत महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनाया गया ।महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान समाजसेवी एवं क्रांतिकारी व्यक्ति थे उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन काल में बालिका शिक्षा ,विधवा विवाह एवं सत्यशोधक समाज की स्थापना समाज के दलित एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए किया उनकी जयंती को ग्राम बानी गिरोला में समाज जनों की उपस्थिति में मनाई गई एवं उनके जीवनकाल के समस्त सामाजिक कार्यों का स्मरण किया गया इस अवसर पर मरार पटेल समाज के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनंत कुमार पटेल महासचिव मालिक राम पटेल एवं उप सभा अध्यक्ष प्रकाश पटेल सरपंच ग्राम पंचायत बानीगिरोला लक्ष्मी प्रसाद पटेल एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
AD#1























