महांसमुद: तुम कौन होते हो पुछने वाले कहकर मारपीट

महांसमुद. आरक्षी केंद्र में विनोद जगत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड न0 09 इसाई पारा तुमगांव रोड महासमुन्द में रहता हैं , किशान शांति ट्रेक्टर शोरूम रायपुर रोड महासमुन्द में विगत 06 वर्ष से काम करता हैं, कि शोरूम के थोडा दूर में नरेन्द्र साहू का ट्रेक्टर गैरेज है ,नरेन्द्र साहू का बेटा मंयक उर्फ मुस्सु साहू शोरूम में बिना कारण आना जाना करता है जिसे शोरूम के साहब आने जाने के लिये मना किये थे। कि दिनांक 11.03.23 के 02.00 बजे मंयक उर्फ मुस्सु साहू ट्रेक्टर शोरूम मे आया था जिसे उन्होने बोला क्यो आये हो तो वह तुम कौन होते हो पुछने वाले मना करने वाले कहते हुये गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का लात एवं हाथ के कडा से सिर में एवं नाक, दाहिने पैर में मारपीट कर चोट पहुचाया है, शोरूम के स्टाफ देवनाथ साहू, मोरज पटेल, भीमेश देवांगन देखे एवं छुडाये है। पुलिस ने बताया प्राथी की शिकायत पर 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.




















