सरायपाली
सरायपाली :15 मरीजों का निःशुल्क इलाज

सरायपाली (काकाखबरीलाल). कल राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसआर बंजारे एवं रोहित कुमार वर्मा डीपीएम और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्वय से माह के प्रथम सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत शिविर में 15 मानसिक रोग के मरीजों को निःशुल्क इलाज एवं सभी मरीजो को दवाई के साथ मनो सामाजिक परामर्श दिया गया। इस शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डाक्टर बीबी कोसरिया, सीतल सिंह बीपीएम और स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहित मितानिनों का सहयोग रहा। शिविर में मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला चिकित्सालय महासमुंद स्पर्श क्लिनिक से रामगोपाल खूँटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता और उनके टीम द्वारा इलाज किया गया।
AD#1



























