रायपुर

सड़क दुर्घटना में कॉलेज छात्र समेत 2 की मौत

दुर्ग जिले के भिलाई तीन में बाइक सवार दो युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से अपने घर रेल नगर जा रहे थे। इसी समय एक ट्रेलर सामने आ गई और दोनों अनबैलेंस होकर गिर गए। इसके बाद तेज रफ्तार ट्रेलर चालक उन्हें रौंदते हुए निकल गया। मामला सिरसा गेट थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजनों ने बताया कि रेल नगर स्थित घर में 17 साल अदित्य सिंह राजपूत की मौसी की शादी थी। बिहार से उसकी मौसी का लड़का 22 साल अंकित सिंह राजपूत यहां आया हुआ था। शादी के बाद वो कुछ दिन यहीं रुक गया था। अदित्य ज्योति स्कूल में 11वीं पढ़ता था और अंकित बिहार में कॉलेज की पढ़ाई करता था। दोनों भाई घर में आए मेहमानों को भिलाई तीन रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। वहां से लौटते समय सिरसा गेट के सामने दोनों सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। दोनों शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया है.

आदित्य के पिता बिहार में रहते हैं। वो बचपन से ही अपनी नानी के यहां भिलाई नगर में रहता था। यहीं पढ़ाई भी कर रहा था। उसकी मौसी की शादी कुछ दिन पहले हुई। जिसमें सभी मेहमान सहित आदित्य के माता पिता भी आए थे। ट्रेलर चालक का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!