सरायपाली
सरायपाली :अन्नपूर्णा का एमबीबीएस में चयन

सरायपाली (काकाखबरीलाल). ग्राम घाटकछार की अन्नपूर्णा बेताल का एमबीबीएस में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर के लिए चयन हुआ है। इससे ग्रामीणों व परिवारजनों में खुशी की लहर है। अन्नपूर्णा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता बिरंची बेताल सरपंच घाटकछार, माता कल्पना बेताल ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक रेहटीखोल व अपने गुरुजनों को दिया है। विगत 17 जुलाई को नीट की परीक्षा हुई थी। इसमें छत्तीसगढ़ में मेरिट सूची में अन्नपूर्णा ने 165 रेंक हासिल की थी और 26 नवंबर को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर के लिए उनका चयन हुआ है।
AD#1
























