सरायपाली

सरायपाली :गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए विवश हैं ग्रामीण

विकासखंड से 13 किमी दूर स्थित ग्राम भुथिया में गांव घरों का गंदा पानी मुख्य गली में बहने और जमा रहने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण गंदे पानी से होकर आवागमन करने को बाध्य हैं। नाली जाम रहने से गांव के प्रवेश द्वार पर ही बने सीसी सड़क के उपर गांव के घरों का गंदा पानी जमा है।

ग्राम पंचायत भुथिया की जनसंख्या 2500 से अधिक है, जिनको प्रतिदिन लगभग 1 फीट गहरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीण गणेश गुन्ना, किशोर नंद, सार्तिक नंद, राजकुमार कंधेर, उद्धव नंद, भुरू नंद आदि ने बताया कि गांव में नाली बना है, लेकिन नाली ब्लाक हो गया है। सरपंच, सचिव द्वारा ध्यान नहीं दिये जाने के कारण

ग्रामीणों को हर काम के लिए गंदे पानी से गुजरकर घर एवं बाहर
जाना पड़ रहा है। नाली को अगर साफ करा दिया जाता है तो सड़क पर
गंदा पानी जाम भी नहीं होगा और लोगों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी। सड़क पर गंदा पानी बहने से संक्रामक बीमारी फैलने का भी खतरा उत्पन्न हो गया है। गंदे पानी से दुर्गंध भी आ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण इसी गंदे पाने से होकर नहाने के लिए तालाब जाते हैं। और फिर इसी रास्ते से होकर घर वापस आते हैं। ग्रामीणों द्वारा कई बार पंचायत से शिकायत की गई है, लेकिन अस्थायी तरीके से पाईप लगाकर पानी निकाल दिया जाता है। फिर दूसरे दिन से वहीं घरों का गंदा पानी आ जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या को दूर करने के लिए कोई तत्पर नहीं है। लगातार वह रहे गंदे पानी से सड़क पर फिसलन भी हो गई है। और दुपहिया चालकों के लिए खतरा बन गया है.

ग्रामीणों की परेशानी का तत्काल समाधान करेंगे
इस संबंध में सरपंच उत्तर जगत से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि नाली के लिए केसिंग लगा हुआ है, जो ज्यादा मिट्टी की वजह से केसिंग जाम हो जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की परेशानी सरपंच की परेशानी है। नाली का सफाई तो करते ही रहते हैं, बामीणों को परेशानी हो रही है उसका तत्काल समाधान करेंगे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!