छत्तीसगढ़

सरायपाली :राजनीति विज्ञान परिषद का गठन

स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में प्राचार्य पीके भोई के मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष यूके बरिहा के निर्देशन में राजनीति विज्ञान परिषद का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष गायत्री मिश्रा, उपाध्यक्ष सीमा नेताम, सचिव सुशांत पटेल, सहसचिव राजेश्वरी बारिक, कोषाध्यक्ष यामिनी पटेल एवं कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में मंजूलता सिदार, नेहरूलाल का मनोनयन किया गया।

विभागाध्यक्ष यूके बरिहा ने राजनीति विज्ञान परिषद के उद्देश्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की और मनोनित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया। उन्होंने राजनीति विज्ञान परिषद द्वारा किए जाने वाले क्रियाकलापों, गतिविधियों और राजनीति विज्ञान के अंतर्गत प्राप्त होने वाले रोजगार के अवसर के बारे में जानकारी प्रदान किया। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. झरना साव ने मनोनीत पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने के लिए शुभकामना देकर कार्यों की जानकारी प्रदान की और आगामी दिनों में महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान परिषद द्वारा किए जाने वाले संविधान दिवस और राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वीरेंद्र बहादुर सिंह महाविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में प्राचार्य पीके भोई के मार्गदर्शन और विभागाध्यक्ष एमएन सिदार के निर्देशन में भूगोल परिषद का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष काजल साहू, उपाध्यक्ष शाकम्भरी बरिहा, सहसचिव जया साहू, कोषाध्यक्ष आरती पटेल एवं कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में दिनेश प्रधान, विकास पटनायक,डोलामणी ओगरे, गुरुषा नायक, नीता साहू, रितिक भोई, संगीता भोई और अशोक नंद का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। वरिष्ठ छात्र दिनेश प्रधान ने भूगोल परिषद के उद्देश्यों के बारे में जानकारी प्रदान की और विभागाध्यक्ष एमएन सिदार ने मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। उन्होंने भूगोल परिषद द्वारा किए जाने वाले क्रियाकलापों और भूगोल विषय में रोजगार के अवसरों की जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ.मनोज यादव ने मनोनित पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने के लिए कार्यों की जानकारी प्रदान की। सहायक प्राध्यापक निरुपमा साहू ने आगामी दिनों में भूगोल परिषद द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!