महासमुंद : चपरासी को बाईक चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मारी ठोकर

महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में नवीन ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं 28 मौहारी भांठा महासमुन्द का निवासी है , कक्षा 12 वीं तक पढा है , नगरपालिका बलौदाबाजार में चपरासी के पद पर कार्यरत है दिनांक 26 अक्टूबर को वह अपने स्कूटी क्रमांक सीजी 10 एएस 5909 से परिवार के साथ महासमुन्द से बलौदाबाजार जा रहा था करीबन शाम 03.30 से 04.00 बजे मध्य भोरिंग चौक तुमगांव पहुंचे थे की सामने से आ रही मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 जीएल 1719 के चालक द्वारा अपने मोटर सायकल को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाकर मेरे स्कूटी के साइड को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे वह स्कूटी सहित गिर गया, गिरने से बांए हांथ के मध्य उंगली, दाहिने हांथ के कोहनी एवं दाहिना पैर के घुटना के नीचे को चोंट आया है, तथा पत्नि ज्योति के सिर, पेट में चोंट आई है तथा उनके 02 वर्ष बेटे तन्मय ठाकुर के बांए हांथ के कोहनी में चोंट आया है। घटना को आस पास के लोग देखे हैं। पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.




















