छत्तीसगढ़

महासमुंद :ग्रामीणों ने लगाया आरोप बिना मजदूरों के सरपंच- सचिव ने खोद दिया तालाब

बिरकोनी के सरपंच-सचिव पर ग्रामीणों ने बिना मजदूर से काम कराए तालाब बनाने 12 लाख रुपए निकालने व तालाब निर्माण के स्थानों से मुरुम बेचने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस आरोप के संबंध में जनसंपर्क के साथ ही एसडीएम, संसदीय सचिव और खनिज अधिकारी को भी पत्र प्रदान किया है।इसमें प्रमुख रूप से ग्रामीण टुपसिंग निषाद, धनीराम ध्रुव, अशोक साहू, पुरनलाल साहू, कुमार यादव, दुर्गेश साहू, नेहरू लाल निषाद सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे और मिलकर जनदर्शन में आवेदन सौंपा।

न पचरी बना है न ही मजदूरों ने किया काम

ग्रामीणों ने बताया कि मजदूरी करने वालों को ही पता नहीं कि तालाब कब खोद कर 12 लाख रुपए निकाले। तालाब में एक भी पचरी का निर्माण नहीं हुआ है, जिसमें बैठकर नहाया जा सके। यहां से करोड़ों काी मुरम निकाली है, जिसमें मेड़ पार भी नहीं बनाया ।

यह 22 एकड़ में फैला है, जहां से भारी मात्रा में मुरुम निकाली है, जो वहां है भी नहीं। 10 फीट गहराई तक मुरम खोदी है। फर्जी निर्माण के तहत सूचना पटल में 21 अक्टूबर 2021 से लेकर 11 मार्च 2022 तक कार्य होना बताया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!